1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. NEET Special Trains: 21 जून को वाराणसी, बक्सर, पटना, दानापुर, झाझा, रांची से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन- चेक करें डिटेल्स

NEET Special Trains: 21 जून को वाराणसी, बक्सर, पटना, दानापुर, झाझा, रांची से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन- चेक करें डिटेल्स

पूर्व मध्य रेलवे ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन सभी ट्रेनों की जानकारी साझा की है।

neet exam, indian railways, special trains, exam special trains- India TV Hindi
Image Source : ASHWINI VAISHNAW/X नीट परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

NEET Exam Special Trains: इस साल 3 मई को हुए NEET Exam रद्द होने के बाद रविवार, 21 जून को NEET re-Exam होने जा रहे हैं। कल होने वाली नीट परीक्षा के लिए भारतीय रेल भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। नीट परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल कई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में, भारतीय रेल का पूर्व मध्य रेलवे भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से अलग-अलग गंतव्यों के लिए कुल 9 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

रेलवे ने साझा की स्पेशल ट्रेनों की जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन सभी ट्रेनों की जानकारी साझा की है। ये ट्रेनें पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बिहार के पटना, बक्सर, झाझा, दानापुर, गया, दरभंगा और झारखंड के रांची, धनबाद और डाल्टनगंज के लिए चलाई जा रही हैं।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें

  ट्रेन नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान समय
1 08603 रांची धनबाद 18.30
2 08631 रांची डाल्टनगंज 19.15
3 04208 वाराणसी पटना 17.45
4 03212 बक्सर पटना 06.30
5 03213 पटना बक्सर 18.20
6 03214 झाझा दानापुर 03.40
7 03215 दानापुर झाझा 18.15
8 03216 पटना गया 06.00
9 03211 पटना दरभंगा 04.30

भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली इन एग्जाम स्पेशल ट्रेनों के बारे में बाकी सभी जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको ट्रेन के सभी स्टॉपेज के आगमन और प्रस्थान की पूरी समय-सारणी की जानकारी मिल जाएगी।

पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी परीक्षा

बताते चलें कि 3 मई को हुई नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षाओं के आयोजक NTA ने उसे रद्द कर दिया था। 3 मई वाली परीक्षा रद्द होने के बाद उसे दोबारा 21 जून को आयोजित करने का फैसला किया गया था। नीट-यूजी 2026 के री-एग्जाम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और रविवार को अभ्यर्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। 

बताते चलें कि इससे पहले भारतीय रेल ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था।

ये भी पढ़ें-

छपरा और मऊ से दिल्ली के लिए चलाई गईं 2 नई ट्रेनें- चेक करें पूरा रूट, स्टॉपेज और समय

Latest Business News