1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price Hike: दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, भोपाल समेत बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें? यहां चेक करें पूरी रेट लिस्ट

Petrol-Diesel Price Hike: दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, भोपाल समेत बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें? यहां चेक करें पूरी रेट लिस्ट

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरकार बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले करीब चार साल से शांत पड़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक साथ 3-3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा कर दिया गया है। केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह तत्काल प्रभाव से नई दरें लागू कर दी हैं।

अलग-अलग शहरों में...- India TV Hindi
Image Source : CANVA अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel new rate list: आम आदमी की सुबह आज महंगाई के एक बड़े झटके के साथ हुई है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों पर 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया। करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब रोजमर्रा का सफर, ट्रांसपोर्ट और कई जरूरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सरकार पर दबाव बढ़ रहा था। इसके अलावा तेल कंपनियों की लागत भी बढ़ी है। यही वजह है कि लंबे समय बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया।

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम पहले (₹) पेट्रोल के दाम अब (₹) डीजल की दाम पहले (₹) डीजल के दाम अब (₹)
मुंबई 103.68 106.68 90.03 93.14
दिल्ली 94.77 97.77 87.67 90.67
बेंगलुरु 103.17 106.17 90.99 94.10
चेन्नई 100.67 103.67 92.39 95.25
कोलकाता 105.74 108.74 92.02 95.13
हैदराबाद 106.39 109.39 95.70 98.96
अहमदाबाद 94.32 97.32 89.95 93.26
पुणे 103.44 106.44 90.40 93.51
सूरत 94.15 97.15 90.03 93.14
जयपुर 104.97 107.97 90.49 93.23
लखनऊ 94.69 97.69 87.86 90.82
श्रीनगर 100.94 104.08 89.03 92.01
नागपुर 103.95 106.95 90.58 93.69
इंदौर 106.35 109.35 91.94 95.06
भोपाल 107.83 110.83 91.80 94.88
पटना 105.12 108.12 91.78 94.63
विशाखापत्तनम 108.20 111.20 96.22 99.47
लुधियाना 97.25 100.25 87.78 90.61
कोच्चि 105.35 108.35 94.48 97.80
चंडीगढ़ 94.24 97.24 82.45 85.25

आम आदमी पर क्या होगा असर?

पेट्रोल और डीजल के दाम में ₹3 की यह बढ़ोतरी केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगी। डीजल महंगा होने का सीधा मतलब है माल ढुलाई का महंगा होना। इसका असर आने वाले दिनों में सब्जियों, फलों और रोजमर्रा की अन्य जरूरी चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

Latest Business News