1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance AGM 2026: JIO के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी, जल्द फाइल होगा DRHP; मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

Reliance AGM 2026: JIO के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी, जल्द फाइल होगा DRHP; मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान करते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। कंपनी के बोर्ड ने जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे सेबी के पास दाखिल किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने Jio के...- India TV Hindi
Image Source : RELIANCE YOUTUBE VIDEO/CANVA मुकेश अंबानी ने Jio के आईपीओ का किया ऐलान

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2026) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने कंपनी के आईपीओ (IPO) को मंजूरी दे दी है। कंपनी का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) आज ही सेबी (SEBI) के पास दाखिल किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही जियो के शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता साफ हो गया है।

एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आईपीओ रिलायंस ग्रुप के लिए इस साल का सबसे महत्वपूर्ण वैल्यू क्रिएशन माइलस्टोन है। उनके अनुसार, यह आईपीओ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों के लिए बड़ी वैल्यू अनलॉक करेगा और नए निवेशकों को भी आकर्षक निवेश का अवसर देगा।

दुनिया को भारत की टेक्नोलॉजी ताकत दिखाएगा जियो

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की लिस्टिंग यह साबित करेगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जियो ने देश में डिजिटल क्रांति लाई है और अब यह दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता और इनोवेशन की ताकत को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने बताया कि जियो आईपीओ की प्रक्रिया का नेतृत्व आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी कर रहे हैं। यही टीम आने वाले समय में जियो और रिलायंस के नए ग्रोथ अवसरों को आगे बढ़ाएगी और कंपनी के अगले चरण के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेगी।

भारत ने दिखाई मजबूती

मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया भर में आर्थिक उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत ने समझदारी और कुशलता के साथ हालात का सामना किया है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया।

जियो के 10 साल पूरे

AGM के दौरान अंबानी ने बताया कि जियो प्लेटफॉर्म ने अपने सफल संचालन के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि जियो ने देश के डिजिटल परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई है और आज भी अपने क्षेत्र में नंबर-1 स्थान पर कायम है।

रिलायंस रिटेल के 20 साल

अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने भी 20 वर्षों का सफल सफर पूरा कर लिया है। कंपनी ने भारतीय रिटेल सेक्टर में नए मानक स्थापित किए हैं और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में अग्रणी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गुजरात के जामनगर में बनेगा पहला AI इनेबल्ड डेटा सेंटर, Meta और Reliance ने मिलाया हाथ

Latest Business News