A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, समझें कैलकुलेशन

SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, समझें कैलकुलेशन

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है।

भारतीय स्टेट बैंक की...- India TV Hindi
Image Source : ANI भारतीय स्टेट बैंक की एफडी पर ब्याज दर

अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी एक भरोसेमंद ऑप्शन है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को अट्रैक्टिव ब्याज दरों के साथ लंबी अवधि की एफडी स्कीम्स ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि सिर्फ ₹2 लाख जमा कर आप मैच्योरिटी पर ₹85,049 तक का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं।

SBI में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खोला जा सकता है, जबकि अधिकतम अवधि 10 साल तक की है। बैंक अलग-अलग अवधि पर 3.05% से 7.15% तक ब्याज दे रहा है। यानी निवेशक अपनी जरूरत और लक्ष्य के हिसाब से अवधि चुन सकते हैं।

5 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज?

SBI की 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से ऊपर) को 7.05% और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से ऊपर) को 7.15% तक ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक 444 दिनों की ‘अमृत वृष्टि’ स्पेशल एफडी पर भी अट्रैक्टिव रिटर्न दे रहा है, लेकिन 5 साल की एफडी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जा रही है।

₹2 लाख की FD पर कितना ब्याज?

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप भारतीय स्टेट बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,70,035 रुपये मिलेंगे, जिसमें 70,035 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप भारतीय स्टेट बैंक में 5 साल की एफडी में 2,83,652 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,83,652 रुपये मिलेंगे, जिसमें 83,652 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,049 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 85,049 रुपये भी शामिल हैं।

Latest Business News