A
Hindi News पैसा बिज़नेस SBI, PNB, HDFC, ICICI समेत कई बैंकों ने बदले अपनी वेबसाइट के डोमेन; जानिए क्यों किया गया ऐसा?

SBI, PNB, HDFC, ICICI समेत कई बैंकों ने बदले अपनी वेबसाइट के डोमेन; जानिए क्यों किया गया ऐसा?

अब अगर आप अपने बैंक की वेबसाइट खोलने जा रहे हैं, तो थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि बैंकिंग वेबसाइट्स के पते अब पहले जैसे नहीं रहे। RBI के आदेश के बाद देश के कई बैंकों ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स के डोमेन बदल दिए हैं।

RBI के आदेश के बाद कई...- India TV Paisa Image Source : CANVA RBI के आदेश के बाद कई बैंकों ने बदले अपने वेबसाइट डोमेन नेम

डिजिटल बैंकिंग के दौर में साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा बेहद अहम हो गई है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के सभी बैंकों को अपनी नेट बैंकिंग वेबसाइट्स को एक नए और एक्सक्लूसिव डोमेन ‘.bank.in’ में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। इस कदम का मकसद ऑनलाइन लेन-देन को और ज्यादा सुरक्षित बनाना और ग्राहकों का विश्वास बढ़ाना है।

RBI ने अप्रैल 2025 में जारी एक सर्कुलर में कहा था कि डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित बनाने तथा फिशिंग और साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों को अब अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ‘.bank.in’ डोमेन पर लाना होगा। यह डोमेन केवल भारतीय बैंकों के लिए सुरक्षित और एक्सक्लूसिव रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अब कोई भी फर्जी वेबसाइट या ठग बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट बनाकर ग्राहकों को गुमराह नहीं कर सकेगा, क्योंकि ‘.bank.in’ डोमेन केवल RBI-रजिटर्ड बैंकों को ही दिया जाएगा।

किन बैंकों ने बदले हैं अपने वेबसाइट एड्रेस?

सभी बैंकों ने यह आश्वासन दिया है कि उनके पुराने URLs फिलहाल काम करते रहेंगे और वे अपने आप नए पते पर रीडायरेक्ट होंगे ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

डोमेन बदलने का आदेश क्यों?

आरबीआई ने अपने 21 अप्रैल 2025 के सर्कुलर में स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करना, फिशिंग और ऑनलाइन ठगी को कम करना और डिजिटल बैंकिंग में जनता का भरोसा बढ़ाना है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कई बार फर्जी वेबसाइट्स बैंकों जैसी दिखने वाले URLs बनाकर ग्राहकों से लॉगिन डीटेल्स और पासवर्ड हासिल कर लेती हैं। इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। ‘.bank.in’ डोमेन ऐसे सभी साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

डोमेन का संचालन

‘.bank.in’ डोमेन को संचालित करने की जिम्मेदारी IDRBT को दी गई है। यह संस्था नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन काम करती है। IDRBT बैंकों को रजिस्ट्रेशन, माइग्रेशन और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के बारे में पूरी गाइडेंस दे रही है। आरबीआई ने कहा है कि बैंकों को इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए ताकि 31 अक्टूबर 2025 तक सभी बैंकों की वेबसाइट्स नए डोमेन पर आ जाएं।

आगे क्या?

आरबीआई ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में ‘fin.in’ नाम से एक और नया एक्सक्लूसिव डोमेन लॉन्च किया जाएगा, जो गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) और अन्य फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए होगा। वहीं, अब ग्राहकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे हमेशा बैंक की वेबसाइट ‘.bank.in’ डोमेन पर ही खोलें और किसी अनजान लिंक या ईमेल से लॉगिन न करें। नया डोमेन साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद करेगा, लेकिन सतर्क रहना फिर भी जरूरी है।

Latest Business News