1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइमटेबल

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइमटेबल

रेलवे ने जम्मू मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस और डीएमयू ट्रेनें शामिल हैं।

कटरा-नई दिल्ली वंदे...- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय

भारतीय रेल ने जम्मू मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कालका-कटरा एक्सप्रेस और कटरा से चलने वाली कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का नया समय 20 अक्टूबर से लागू होगा, जबकि कुछ की टाइमिंग में 21, 22 और 25 अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 6:08 बजे, जम्मू तवी से 7:08 बजे और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ से सुबह 8:01 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14503 कालका-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 3:20 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 4:12 बजे चलेगी। इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 4:47 बजे तय किया गया है।

कटरा से चलने वाली इन ट्रेनों का भी बदला समय

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से कटरा से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 4:06 बजे चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 14612 कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से सुबह 3:40 बजे कटरा से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 19415 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 4:15 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 5:16 बजे चलेगी। इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 6:25 बजे होगा।

जम्मू-पठानकोट रूट की डीएमयू भी प्रभावित

ट्रेन संख्या 74909 जम्मू तवी-शहीद कैप्टन तुषार महाजन डीएमयू 20 अक्टूबर से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर 10:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 74906 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-पठानकोट डीएमयू सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर 12 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी।

पूरी लिस्ट देखें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कटरा स्टेशन से नई प्रस्थान टाइमिंग कटरा स्टेशन पर नई आगमन टाइमिंग
22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 05:40 am ---
14503 कालका-कटरा एक्सप्रेस --- 04:47 am
15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 03:40 am ---
14612 कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 03:40 am ---
19415 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस   06:25 am
11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस  --- 11:50 am

जम्मू से कटरा जाने वाली ट्रेनों पर भी असर

ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 10:02 बजे चलकर 11:50 बजे कटरा पहुंचेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 16317 के लिए 23 अक्टूबर से जम्मू से रवाना होने का समय सुबह 8:30 बजे तय किया गया है।

यात्रियों को सलाह है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, कानपुर, प्रयागराज, बक्सर में होगा ठहराव; रेलवे ने बता दिया पूरा टाइमटेबल

Latest Business News