A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने दिया बड़ा तोहफा! FD पर बढ़ी ब्याज दरें, निवेश से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

SBI ने दिया बड़ा तोहफा! FD पर बढ़ी ब्याज दरें, निवेश से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने चुनिंदा एफडी पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि यह बढ़ोतरी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट पर लागू होगी, जबकि छोटे निवेशकों के लिए दरें फिलहाल जस की तस रखी गई हैं।

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज...- India TV Hindi
Image Source : ANI SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें

जब ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा रहे हैं, ऐसे समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने निवेशकों को राहत भरी खबर दी है। बैंक ने कुछ खास FD स्कीम्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे बड़े निवेश करने वालों को अब ज्यादा रिटर्न मिलेगा। हालांकि यह बढ़ोतरी सभी के लिए नहीं, बल्कि खास तरह के डिपॉजिट्स पर लागू की गई है।

SBI ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की बढ़ोतरी की है। नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम के रिटेल FD पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई ब्याज दरें जानिए

बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें बढ़ाई हैं:

  • 46 दिन से 179 दिन: 5.10% से बढ़ाकर 5.35%
  • 180 दिन से 1 साल से कम: 5.60% से बढ़ाकर 5.85%
  • 1 साल से 2 साल से कम: 6.25% से बढ़ाकर 6.50%

सीनियर सिटीजन को ज्यादा फायदा

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अच्छी खबर है। उन्हें पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा:

  • 46-179 दिन: 5.60% से बढ़कर 5.85%
  • 180 दिन-1 साल से कम: 6.10% से बढ़कर 6.35%
  • 1-2 साल से कम: 6.75% से बढ़कर 7%

यानि सीनियर सिटीजन के लिए FD अब और भी आकर्षक हो गई है।

प्रीमैच्योर विड्रॉल पर क्या है नियम?

अगर आप FD मैच्योरिटी से पहले तोड़ते हैं, तो आपको पेनाल्टी देनी होगी। SBI के मुताबिक, बल्क डिपॉजिट्स पर सभी अवधि के लिए 1% की पेनाल्टी लागू होगी। इसका मतलब है कि समय से पहले पैसा निकालने पर आपको मिलने वाला ब्याज 1% कम हो जाएगा।

किन पर लागू होंगी नई दरें?

नई FD पर और जो FD मैच्योर होकर रिन्यू होंगी, उन पर भी लागू होंगी बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

निवेश से पहले क्या सोचें?

अगर आप बड़ी रकम FD में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि छोटे निवेशकों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें दूसरे ऑप्शन पर भी नजर रखनी चाहिए।

Latest Business News