A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब दुनिया देखेगी भारत का भविष्य! TIME और रिलायंस की पार्टनरशिप में लॉन्च होगा TIME100 Next India

अब दुनिया देखेगी भारत का भविष्य! TIME और रिलायंस की पार्टनरशिप में लॉन्च होगा TIME100 Next India

भारत के उभरते टैलेंट को अब वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। मशहूर मैगजीन TIME ने रिलायंस के साथ मिलकर पहली बार TIME100 Next India लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित TIME 100 Gala के मंच से की गई।

TIME पहली बार ला रहा TIME100 Next...- India TV Hindi
TIME पहली बार ला रहा TIME100 Next India

भारत के उभरते टैलेंट और लीडरशिप को अब एक बड़ा ग्लोबल मंच मिलने जा रहा है। मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत में अपने प्रतिष्ठित ‘TIME100 Next’ फ्रेंचाइज का विस्तार करने का ऐलान किया है। TIME100 Next India नाम से लॉन्च होने वाला यह खास संस्करण देश के उन उभरते नेताओं को पहचान देगा, जो अपने काम और सोच से भविष्य को आकार दे रहे हैं।

इस पहल की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित TIME 100 गाला के दौरान की गई। मंच पर TIME की CEO जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक व चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने मिलकर इस नई पहल का ऐलान किया। यह साझेदारी भारत के टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

100 उभरते भारतीयों को मिलेगा सम्मान

TIME100 Next India लिस्ट को TIME के एडिटर्स तैयार करेंगे। इसमें भारत और भारतीय डायस्पोरा के 100 उभरते नेताओं को शामिल किया जाएगा। ये लोग कला, विज्ञान, बिजनेस, खेल, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों से होंगे। इस लिस्ट का मकसद उन लोगों को पहचान देना है, जो आने वाले समय में देश और दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

मुंबई में होगा भव्य आयोजन

इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा और इसके बाद दिसंबर 2026 में मुंबई में एक भव्य गाला का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जहां इन उभरते नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन भारत में पहली बार होगा और इसमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

भारत के टैलेंट को मिलेगा ग्लोबल मंच

TIME की CEO जेसिका सिबली ने कहा कि भारत में TIME100 Next लाना उनके लिए गर्व की बात है। यह पहल दुनिया भर में बदलाव लाने वाले नए नेताओं को पहचानने के उनके मिशन का हिस्सा है। वहीं, नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस हमेशा से भारत के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए काम करता रहा है और इस साझेदारी के जरिए देश के टैलेंट को वैश्विक मंच मिलेगा।

भविष्य के नेताओं पर दुनिया की नजर

TIME के अधिकारियों का मानना है कि TIME100 Next एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो भविष्य के नेताओं को पहचान देता है। अब इसका भारत में विस्तार होने से देश के युवा टैलेंट को दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने का बड़ा मौका मिलेगा।

Latest Business News