1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारी बारिश के बाद ट्रैक पर भरा पानी, मुंबई की कई लोकल ट्रेनें कैंसिल, इन रूट पर देरी से चल रही गाड़ियां

भारी बारिश के बाद ट्रैक पर भरा पानी, मुंबई की कई लोकल ट्रेनें कैंसिल, इन रूट पर देरी से चल रही गाड़ियां

बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

mumbai local, mumbai local trains, mumbai rain, indian railways, heavy rain- India TV Hindi
Image Source : PTI भारी बारिश के बाद ट्रैकों पर भरा पानी (सांकेतिक तस्वीर)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं। बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रोड ट्रैफिक से लेकर रेल लाइन तक, बारिश की वजह से सबकी रफ्तार धीमी हो गई है। 

चर्चगेट-दहानू रोड के बीच देरी से चल रही हैं लोकल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने बताया कि बारिश की वजह से हुए वॉटरलॉगिंग के कारण चर्चगेट-दहानू रोड के बीच चलने वाली पश्चिम रेलवे की सभी उपनगरीय लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे इस देरी को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाएं। हालांकि, हार्बर लाइन पर सभी लोकल ट्रेनें बिना किसी देरी के सामान्य रूप से चल रही हैं।

7 जुलाई को चलने वाली इन लोकल ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  1. ट्रेन नंबर- 69164, दहानू रोड - पनवेल
  2. ट्रेन नंबर- 69165, पनवेल-वसई रोड 
  3. ट्रेन नंबर- 69168, वसई रोड - पनवेल 
  4. ट्रेन नंबर- 69167, पनवेल-वसई रोड 
  5. ट्रेन नंबर- 69166, वसई रोड - पनवेल 
  6. ट्रेन नंबर- 69161, पनवेल-दहानू रोड 
  7. ट्रेन नंबर- 69174, दहानू रोड - बोरीवली
  8. ट्रेन नंबर- 69139, बोरीवली-वलसाड
  9. ट्रेन नंबर- 61002, दहानू रोड - बोरीवली

मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने बताया कि विरार और सूरत के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 69141, वलसाड से अपनी यात्रा शुरू करेगी और सूरत तक चलाई जाएगी।

भुज-पुणे एक्सप्रेस रद्द

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे और गुजरात के भुज के बीच चलाई जाने वाली भुज-पुणे एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 6 जुलाई को पुणे से अपनी यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 11092, पुणे-भुज एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। इससे पहले, इस ट्रेन को डायवर्टेड रूट से चलाने की योजना बनाई गई थी। इसी वजह से, 8 जुलाई को भुज से वापस पुणे आने वाली ट्रेन नंबर- 11091, भुज-पुणे एक्सप्रेस को भी रद्द करने का फैसला किया गया है।

करजत-लोनावला रेल सेक्शन पर हुए भूस्खलन से बढ़ी मुसीबतें

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि करजत-लोनावला रेल सेक्शन पर हुए भूस्खलन की वजह से 7 जुलाई को सुबह 04.30 बजे तक कुल 41 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 59 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (निर्धारित गंतव्य से पहले ही यात्रा खत्म करना), 22 ट्रेनों को शॉर्ट ऑरिजिनेट (यात्रा शुरू करने वाले निर्धारित स्टेशन के बजाय आगे से यात्रा शुरू करना) और 4 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली कई ट्रेनें आज भी रद्द, भारी बारिश ने मचाई तबाही

Latest Business News