1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली कई ट्रेनें आज भी रद्द, भारी बारिश ने मचाई तबाही

मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली कई ट्रेनें आज भी रद्द, भारी बारिश ने मचाई तबाही

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 07, 2026 07:52 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 07:52 am IST

भारतीय रेल ने बारिश की वजह से रेल इंफ्रा को पहुंचे नुकसान की वजह से मंगलवार, 7 जुलाई को चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

indian railways, mumbai rain, mumbai pune expressway, mumbai-pune train, landslide- India TV Hindi
6 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले Image Source : CENTRAL RAILWAY

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश आम लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। इस बारिश से सबसे ज्यादा दिक्कतें कामकाजी लोगों को हो रही है, जिन्हें रोजाना काम पर जाना होता है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटने और भयंकर वॉटर लॉगिंग की वजह से रोड ट्रैफिक ठप हो गया है। वहीं दूसरी ओर, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और कुछ जगहों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से रेलवे ट्रैफिक भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारतीय रेल ने बारिश की वजह से रेल इंफ्रा को पहुंचे नुकसान की वजह से मंगलवार, 7 जुलाई को चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

भारतीय रेल के मध्य रेलवे ने उन ट्रेनों की जानकारी साझा की है, जिन्हें आज, 7 जुलाई को रद्द किया जा रहा है।

  1. ट्रेन नंबर- 22105, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे
  2. ट्रेन नंबर- 12127, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे
  3. ट्रेन नंबर- 11007, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे
  4. ट्रेन नंबर- 11029, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कोल्हापुर
  5. ट्रेन नंबर- 11010, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
  6. ट्रेन नंबर- 12124, पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

भारी बारिश से मुंबई-पुणे सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में हो रही बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान घाट सेक्शन को पहुंचा है। इससे, मुंबई-पुणे सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मुंबई और पुणे के बीच सिर्फ रेल लाइन ही नहीं, बल्कि रोड ट्रैफिक भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

नालासोपारा और विरार के बीच ट्रेन सेवाएं रोकी गईं

सोमवार रात 11.18 बजे आए एक अपडेट के मुताबिक, मुंबई के नालासोपारा और विरार के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। इसके अलावा, 6 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 3 ट्रेनों को दूसरे रूट यानी डायवर्ट करके चलाया जा रहा है।

6 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

  1. ट्रेन नंबर- 22654, हजरत निजामुद्दीन-तिरुअनंतपुरम सेंट्रल ट्रेन बारिश की वजह से अपने निर्धारित रूट के बजाय जलगांव-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-रोहा के रास्ते से चलाई जाएगी।
  2. ट्रेन नंबर- 12450, चंडीगढ़-मडगांव ट्रेन बारिश की वजह से अपने निर्धारित रूट के बजाय जलगांव-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-रोहा के रास्ते से चलाई जाएगी।
  3. ट्रेन नंबर- 16337, ओखा-एर्णाकुलम ट्रेन बारिश की वजह से अपने निर्धारित रूट के बजाय जलगांव-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-रोहा के रास्ते से चलाई जाएगी।

भारी बारिश को तेज हवाओं की चेतावनी

मध्य रेलवे ने IMD के हवाले से बताया कि मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं, बारिश के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में मंगलवार को भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, भारी बारिश के चलते नगर निगम ने लिया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा