A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टिकट कन्फर्म है, फिर भी इस एक भूल से कैंसिल हो जाएगा आपका टिकट, ज्यादातर यात्री इसे नहीं लेते सीरियसली!

टिकट कन्फर्म है, फिर भी इस एक भूल से कैंसिल हो जाएगा आपका टिकट, ज्यादातर यात्री इसे नहीं लेते सीरियसली!

रेलवे में कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता, लेकिन कई यात्री एक छोटी सी गलती की वजह से अपनी सीट गंवा बैठते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि टिकट कन्फर्म है तो वे किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है।

रेल सफर की छोटी गलती- India TV Hindi
रेल सफर की छोटी गलती

भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। टिकट कन्फर्म होने के बाद यात्रियों को लगता है कि अब उनकी सीट पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती आपकी कन्फर्म सीट भी छिनवा सकती है। खास बात यह है कि ज्यादातर यात्री इस नियम को गंभीरता से नहीं लेते और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर आप अपने निर्धारित बोर्डिंग पॉइंट (जहां से आपको ट्रेन पकड़नी थी) से ट्रेन में नहीं चढ़ते हैं, तो टीटीई आपकी सीट को खाली मान सकता है। नियमानुसार, अगर यात्री अगले दो स्टेशनों तक अपनी सीट पर नहीं पहुंचता है, तो टीटीई उस सीट को 'No Show' मानकर अगले स्टेशनों पर मौजूद वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों या अन्य जरूरतमंदों को आवंटित कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपका कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आप अपनी सीट पर दावा नहीं कर पाएंगे।

क्या टिकट कैंसिल मानी जाएगी?

तकनीकी रूप से टिकट पूरी तरह कैंसिल नहीं होती, लेकिन आपकी सीट आपके हाथ से निकल जाती है। टीटीई को यह अधिकार है कि वह आपकी अनुपस्थिति में सीट को किसी और को दे दे। कई बार यात्री सोचते हैं कि वे अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ लेंगे, लेकिन बिना सूचना के ऐसा करना जोखिम भरा होता है।

कब तक बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन?

रेलवे यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी देता है। यात्री ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन और रेलवे काउंटर ब्ध होती है। दोनों जगह उपलकई मामलों में चार्ट बनने के बाद भी बदलाव की सुविधा मिल सकती है।

क्यों जरूरी है यह अपडेट?

कई लोग सोचते हैं कि कन्फर्म टिकट होने के बाद वे किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं, लेकिन रेलवे के नियम अलग हैं। अगर आपने बोर्डिंग स्टेशन अपडेट नहीं किया, तो सिस्टम आपको नो शो मान सकता है। ऐसे में TTE वेटिंग वाले यात्रियों को सीट दे सकता है।

सफर से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है, तो समय रहते बोर्डिंग पॉइंट बदलें।
  • ट्रेन छूटने से पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जानकारी अपडेट करें।
  • SMS और टिकट डिटेल जरूर चेक करें।
  • आखिरी समय तक इंतजार न करें, क्योंकि चार्ट बनने के बाद ऑप्शन सीमित हो सकते हैं।

Latest Business News