A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने का भाव 80 रुपए घटा, चांदी में आई 734 रुपए की गिरावट

Gold Price Today: सोने का भाव 80 रुपए घटा, चांदी में आई 734 रुपए की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,483 प्रति औंस रहा, जबकि चांदी की कीमत 12.53 डॉलर प्रति औंस रही।

Gold falls Rs 80, silver prices decline by Rs 734- India TV Hindi
Gold falls Rs 80, silver prices decline by Rs 734

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा रुपए की विनिमय दर में तेजी के साथ साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 80 रुपए टूटकर 39,719 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मूल्यवान धातु पिछले दिन यानी सोमवार को 39,799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के साथ डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 80 रुपए नीचे आया।

चांदी की कीमत भी 734 रुपए टूटकर 35,948 रुपए किलो पर आ गई। पिछले कारोबार में यह 36,682 रुपए किलो पर बंद हुआ था। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोने में मुनाफावसूली की जिससे मूल्यवान धातु के भाव में नरमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,483 प्रति औंस रहा, जबकि चांदी की कीमत 12.53 डॉलर प्रति औंस रही। 

Latest Business News