A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोना 100 रुपए टूटा, चांदी बनी रही स्थिर

Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोना 100 रुपए टूटा, चांदी बनी रही स्थिर

स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold shopping- India TV Hindi
Image Source : GOLD SHOPPING gold shopping

नई दिल्‍ली। स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 

कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से घरेलू बाजार में सोने में गिरावट आई। हालांकि, वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से यह गिरावट सीमित रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत चढ़कर 1,196.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.20 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल के कारोबार में सोना 200 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव सीमित सौदों के बीच 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 80 रुपए चढ़कर 37,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Latest Business News