A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने में 122 रुपए का आया उछाल, चांदी 2,070 रुपए प्रति किग्रा हुई महंगी

Gold Rate Today: सोने में 122 रुपए का आया उछाल, चांदी 2,070 रुपए प्रति किग्रा हुई महंगी

सोना 24 कैरेट का भाव मंगलवार को 39,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold gains Rs 122, silver jumps Rs 2,070- India TV Hindi
Image Source : GOLD GAINS RS 122, SILVER Gold gains Rs 122, silver jumps Rs 2,070

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोने में कल की तेजी के बाद बुधवार को स्थानीय बाजार में लगातार दूसरे दिन इसकी कीमतों में सुधार दिखा और यह 122 रुपए उछल कर 39,248 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी में भी तेजी का रुख रहा और यह 2,070 रुपए के उछाल के साथ 50,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोना 24 कैरेट का भाव मंगलवार को 39,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 39,248 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी मंगलवार के 48,055 रुपए प्रति किग्रा से सुधर कर 50,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कल की तेजी के बाद सुबह में दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत में 122 रुपए की तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोने का भाव घटकर 1,537 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव मामूली सुधार के साथ 19.27 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Latest Business News