A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना हुआ 340 रुपए और महंगा, अब 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे 34,450 रुपए

Gold rate today: सोना हुआ 340 रुपए और महंगा, अब 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे 34,450 रुपए

कारोबारियों के अनुसार जौहरियों की बढ़ी मांग से पीली धातु की कीमत चढ़ी है। हालांकि कमजोर वैश्विक रुख से मूल्यवान धातुओं में तेजी सीमित रही।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से सोना 340 रुपए बढ़कर 34,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की कम मांग से चांदी का मूल्य 130 रुपए टूटकर 41,530 रुपए किलो रह गया।

कारोबारियों के अनुसार जौहरियों की बढ़ी मांग से पीली धातु की कीमत चढ़ी है। हालांकि कमजोर वैश्विक रुख से मूल्यवान धातुओं में तेजी सीमित रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,312.20 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 15.83 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 340-340 रुपए बढ़कर क्रमश: 34,450 रुपए तथा 34,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। गिन्नी की कीमत भी 100 रुपए मजबूत होकर 26,100 रुपए प्रति आठ ग्राम रही। 

चांदी तैयार का मूल्य 130 रुपए घटकर 41,530 रुपए प्रति किलो तथा साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी भाव 139 रुपए टूटकर 40,437 रुपए किलो रहा। दूसरी तरफ चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रहा। 

Latest Business News