A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से लगातार दूसरे दिन सोने में आई गिरावट, 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

Gold rate today: कमजोर मांग से लगातार दूसरे दिन सोने में आई गिरावट, 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़ने के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़ने के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए और टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी 200 रुपए घटकर 37,900 रुपए प्रति किलाग्राम रह गया।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सिक्का ढलावों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से उठाव कम होने के चलते चांदी भाव टूटा है। व्यवसायियों के मुताबिक हाजिर बाजार में मांग कम रहने से सर्राफा में गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत चढ़कर 1,226 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.07 प्रतिशत चढ़कर 14.50 डॉलर प्रति औंस रहा। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए घटकर क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल इन दोनों के भाव में प्रत्येक में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा। 

चांदी हाजिर के भाव 200 रुपए टूटकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी के भाव 251 रुपए घटकर 36,769 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। हालांकि चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 73,000 रुपए और बिकवाली भाव 74,000 रुपए पर ही स्थिर बना रहा। 

Latest Business News