A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सुस्त मांग से सोना 210 रुपए गिरा, उठाव बढ़ने से चांदी 450 रुपए चढ़ी

Gold rate today: सुस्त मांग से सोना 210 रुपए गिरा, उठाव बढ़ने से चांदी 450 रुपए चढ़ी

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मंगलवार के 1,323.80 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 1,341.48 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी तेजी के साथ 16.00 डॉलर प्रति औंस हो गई।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए घटकर 34,470 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाली कंपनियों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत हालांकि, 450 रुपए की तेजी के साथ 41,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।  

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मंगलवार के 1,323.80 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 1,341.48 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी तेजी के साथ 16.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 210-210 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 34,470 रुपए और 34,320 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। दूसरी तरफ गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। 

चांदी तैयार का भाव 450 रुपए सुधरकर 41,800 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 374 रुपए मजबूत होकर 40,551 रुपए प्रति किलो हो गया। हालांकि, चांदी सिक्का की कीमत लिवाल 82,000 और बिकवाल 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बनी रही। 

Latest Business News