A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना, चांदी 200 रुपए टूटी

Gold rate today: 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना, चांदी 200 रुपए टूटी

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्थिर रुख के साथ 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्थिर रुख के साथ 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग की वजह से चांदी की कीमत 200 रुपए टूटकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 32,220 रुपए और 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार गिन्नी का भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव घटकर 1,239.58 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी का मूल्य घटकर 14.68 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

हाजिर चांदी का भाव 200 रुपए की हानि के साथ 38,600 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 221 रुपए की हानि के साथ 38,130 रुपए प्रति किलो रह गया। इसके अलावा चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा। 

Latest Business News