A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate on 28 November 2019: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी 91 रुपए टूटी

Gold Rate on 28 November 2019: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी 91 रुपए टूटी

मांग नहीं होने के कारण दिल्ली में सोना 3 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 38,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold rate today 28 November 2019 । File Photo- India TV Hindi
Gold rate today 28 November 2019 । File Photo

नयी दिल्ली। मांग नहीं होने के कारण दिल्ली में सोना 3 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 38,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, पिछले दिन के कारोबार में सोना 38,538 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी 91 रुपए की गिरावट के साथ 45,293 रुपये किलो रहा। बुधवार को यह 45,384 रुपए किलो पर बंद हुआ था। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'दिल्ली में हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव मामूली 3 रुपए नीचे आया। त्योहारों के दौरान सोने की कीमत ऊंची होने से सोने की मांग कमजोर बनी हुई है।' वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव मामूली बढ़त के साथ क्रमश: 1,457 डॉलर प्रति औंस और 17 डॉलर प्रति औंस रहे। उन्होंने कहा, 'अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव आ रहा है।' 

Latest Business News