A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव ने 33,100 रुपए का स्‍तर किया पार

Gold rate today: लगातार दूसरे दिन सोने में आई तेजी, भाव ने 33,100 रुपए का स्‍तर किया पार

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के साथ आभूषण कारोबारियों की मांग आने से सोने के भाव में तेजी आई। इससे पहले सोमवार को सोना 225 रुपए बढ़ा था।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी सोने में तेजी रही। मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबियों की मांग आने से मंगलवार को सोना 25 रुपए बढ़कर 33,125 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 100 रुपए मजबूत होकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के साथ आभूषण कारोबारियों की मांग आने से सोने के भाव में तेजी आई। इससे पहले सोमवार को सोना 225 रुपए बढ़ा था। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 25-25 रुपए बढ़कर 33,125 रुपए और 32,975 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 100 रुपए बढ़कर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 304 रुपए बढ़कर 39,921 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 77,000 रुपए और 78,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 
 

Latest Business News