A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोना 85 रुपए हुआ महंगा, 10 ग्राम के लिए चुकानी होगी अब इतनी कीमत

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोना 85 रुपए हुआ महंगा, 10 ग्राम के लिए चुकानी होगी अब इतनी कीमत

बाजार सूत्रों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने में तेजी रही हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया।

people buying gold jewellery- India TV Hindi
Image Source : GOLD JEWELLERY people buying gold jewellery

नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 85 रुपए बढ़कर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की कमजोर मांग के चलते चांदी की कीमत 20 रुपए के मामूली नुकसान के साथ 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

बाजार सूत्रों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने में तेजी रही हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का भाव हानि दर्शाता हुआ 1,289.83 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.10 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया। 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 85-85 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,820 रुपए और 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। शनिवार को सोने का भाव 32,735 रुपए था। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत बना रहा। 

चांदी हाजिर के भाव 20 रुपए की हानि के साथ 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 311 रुपए गिरकर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा। 

Latest Business News