A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का भाव 43 रुपए उछलकर हुआ 40,458 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में 209 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: सोने का भाव 43 रुपए उछलकर हुआ 40,458 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में 209 रुपए की तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी के भाव 1,553 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे।

gold price- India TV Hindi
Image Source : gold price

नई दिल्‍ली। रुपए में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 43 रुपए की तेजी के साथ 40,458 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। बुधवार को सोना 40,415 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

गुरुवार को चांदी की कीमत भी 209 रुपए की तेजी के साथ 47,406 रुपए प्रति किलो हो गई, जो इससे पहले 47,197 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 43 रुपए की तेजी आई, जबकि मकर संक्रांति के बाद से बाजार धारणा में भी सुधार हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी के भाव 1,553 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार पर हस्ताक्षर के बाद वैश्विक शेयरों से सकारात्मक संकेत लेते हुए शुरुआती सत्र में शेयर बाजार का मानक सूचकांक पहली बार 42,000 के स्तर को पार कर गया। 

Latest Business News