A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : कमजोर वैश्विक रुख और मांग घटने से टूट गया सोने का भाव, चांदी की चमक में भी आई कमी

Gold Rate Today : कमजोर वैश्विक रुख और मांग घटने से टूट गया सोने का भाव, चांदी की चमक में भी आई कमी

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए टूटकर 32,310 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 150 रुपए के नुकसान से 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate  

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए टूटकर 32,310 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 150 रुपए के नुकसान से 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा घरेलू हाजिर बाजार में फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से पीली धातु में गिरावट आई। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई, जहां डॉलर के मजबूत होने से सोना टूटकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 1,330.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी 0.32 प्रतिशत के नुकसान से 17.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 140-140 रुपए टूटकर क्रमश: 32,310 रुपए और 32,160 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। गिन्नी के भाव हालांकि 24,900 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

सोने की तरह चांदी हाजिर 150 रुपए के नुकसान से 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 180 रुपए के नुकसान से 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Latest Business News