A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price: 6 साल के उच्‍चतम स्‍तर से फ‍िसला सोना, 35 रुपए/10 ग्राम हुआ सस्‍ता

Gold Price: 6 साल के उच्‍चतम स्‍तर से फ‍िसला सोना, 35 रुपए/10 ग्राम हुआ सस्‍ता

मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने में तीन दिन से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए गिरकर 32,590 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने में तीन दिन से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए गिरकर 32,590 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 32,625 रुपए के साथ 6 साल के उच्‍चत स्‍तर पर पहुंच गया था। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 100 रुपए लुढ़ककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्च स्तर पर स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग से सोने के भाव में नरमी रही। हालांकि, मजबूत वैश्विक रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत बढ़कर 1,235.90 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 14.73 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 35-35 रुपए गिरकर क्रमश: 32,590 रुपए और 32,440 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिकी रही। 

इसी प्रकार, चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 230 रुपए गिरकर 38,760 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल भी 1000-1000 रुपए गिरकर 75,000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। 

Latest Business News