A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेतों से जारी है सोने की कीमतों में गिरावट का दौर, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

कमजोर वैश्विक संकेतों से जारी है सोने की कीमतों में गिरावट का दौर, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम 30 रुपए घटकर 30,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम 30 रुपए घटकर 30,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 335 रुपए के नुकसान से 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक रुख के अनुरूप यहां भी धारणा कमजोर रही।

कल वैश्विक बाजारों में सोना 17 महीने के निचले सतर पर आ गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 1.49 प्रतिशत के नुकसान से 1,193.10 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 2.03 प्रतिशत के नुकसान से 14.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसके अलावा घरेलू बाजार में आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 30-30 रुपए टूटकर क्रमश: 30,630 रुपए और 30,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल के कारोबार में सोना 40 रुपए टूटा था। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि 24,600 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा।

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 335 रुपए के नुकसान से 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 310 रुपए के नुकसान से 37,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Latest Business News