1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्‍याज दर बढ़ाने से टूटा सोना, घटकर कीमत हुई 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold Rate Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्‍याज दर बढ़ाने से टूटा सोना, घटकर कीमत हुई 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए टूटकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold buy- India TV Hindi
Image Source : GOLD BUY gold buy

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए टूटकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरे ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 300 रुपए टूटकर 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाने से कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.56 प्रतिशत के नुकसान से 1,194.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.94 प्रतिशत से टूटकर 14.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए टूटकर क्रमश: 31,550 रुपए और 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। बुधवार को सोना 75 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 300 रुपए के नुकसान से 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 290 रुपए टूटकर 37,970 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहे। 

Latest Business News