1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में गिरावट का सिलसिला थमा, ज्‍वेलर्स की मांग बढ़न से 170 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा भाव

Gold rate today: सोने में गिरावट का सिलसिला थमा, ज्‍वेलर्स की मांग बढ़न से 170 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा भाव

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से लाभ पर अंकुश लगा।

Gold snaps 4-day losing streak- India TV Hindi
Image Source : GOLD Gold snaps 4-day losing streak

नई दिल्‍ली। सोने के दाम में चार दिन से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और यह दिल्ली में 170 रुपए की बढ़त के साथ 32,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार स्थानीय जौहरियों की लिवाली बढ़ने से पीली धातु की कीमत में तेजी आई है। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव से चांदी की कीमत भी 250 रुपए मजबूत होकर 38,350 रुपए किलो पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से लाभ पर अंकुश लगा। न्यूयॉर्क में हाजिर बाजार में सोने का भाव 1,284.20 डॉलर औंस रहा। वहीं चांदी 15.01 डॉलर औंस पर स्थिर रही। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने के दाम में 450 रुपए की गिरावट आई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,790 रुपए तथा 32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 
हालांकि गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहा।

चांदी तैयार 250 रुपए मजबूत होकर 38,350 रुपए प्रति किलो, जबकि सप्ताहिक आधार पर डिलीवरी 334 रुपए बढ़कर 37,322 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
दूसरी तरफ चांदी सिक्का लिवाल 80,000 तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रहा। 

Latest Business News