A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपए के मजबूत होने से सोने में आई गिरावट, भाव 232 रुपए घटकर रह गया 38,486 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: रुपए के मजबूत होने से सोने में आई गिरावट, भाव 232 रुपए घटकर रह गया 38,486 रुपए/10 ग्राम

चांदी में सात रुपए की मामूली नरमी रही और यह 45,189 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Gold tumbles Rs 232 on stronger rupee- India TV Hindi
Image Source : GOLD TUMBLES RS 232 ON ST Gold tumbles Rs 232 on stronger rupee

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 232 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार को सोना 38,718 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि चौबीस कैरेट शुद्धता वाला सोना दिल्ली में 232 रुपए गिर गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट के कारण है। मजबूत रुपए के कारण सोने के भाव पर अतिरिक्त दबाव बना है।

रुपया कारोबार के दौरान 15 पैसे मजबूत चल रहा था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 33 पैसे की बढ़त में रहा। चांदी में सात रुपए की मामूली नरमी रही और यह 45,189 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी दोनों में मामूली तेजी रही। सोना 1,470 डॉलर प्रति औंस पर तथा चांदी 16.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Latest Business News