A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. PSU बैंक शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 33300 के पार

PSU बैंक शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 33300 के पार

आज बैंक शेयरों के अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती है जिसके पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई जोरदार गिरावट है

Sensex and Nifty makes positive start - India TV Hindi
Sensex and Nifty makes positive start on Tuesday

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी के दम पर मंगलवार को शेयर बाजार एक बार फिर से बढ़त के साथ खुला है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, सेंसेक्स करीब 45 प्वाइंट की तेजी के साथ 33300 के ऊपर ट्रेड हो रहा है और निफ्टी 10.22 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10222.05 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टर इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा मजबूती पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिल रही है, इसके अलावा ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी बढ़ देखी जा रही है, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 17 निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियों में बढ़त देखी जा रही है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाली कंपनियों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडियन ऑयल, यश बैंक, भारत पेट्रोलियम और बजाज फाइनेंश के शेयर हैं। आज बैंक शेयरों के अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती है जिसके पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई जोरदार गिरावट है, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

इस बीच शेयर बाजार की नजर अब तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है, अगले हफ्ते से कई बड़ी कंपनियों के मार्च तिमाही नतीजे आना शुरू हो जाएंगे और, बाजार की आगे की चाल मार्च तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी।

Latest Business News