1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले।

<p>सेंसेक्स शुरुआती...- India TV Hindi
Image Source : STOCK MARKET सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त 

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.44 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,382.95 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.85 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,765.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी तथा टीसीएस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में थे।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 228.46 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52,328.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 81.40 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ से 15,751.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

 

Latest Business News