2017 में शेयर बाजार ने दिया दमदार रिटर्न, जानिए 2018 में किन शेयरों पर पैसा लगातर 50% से ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं
शेयर बाजार ने जिस तरह का रिटर्न 2017 में दिया है उसी तरह का रिटर्न 2018 में भी कई कंपनियों से लिया जा सकता है, कुछ कंपनियों की जानकारी यहां है

बाजार के जानकार मान रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार की तेजी सिर्फ 2017 में ही थमने वाली नहीं है बल्कि 2018 में भी कई ऐसी कंपनियां है जो अपने निवेशकों को मोटा मुनाफा देगी। कार्पोरेट स्कैन डॉट काम के फंड मैनेजर विवेक मित्तल के मुताबिक कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने 2017 में अभी तक ज्यादा अच्छा परफॉर्म नहीं किया है लेकिन 2018 में उनसे बेहतर रिटर्न की उम्मीद लगाई जा रह है, इसके अलावा कई कंपनियां ऐसी भी हैं जिनके फंडामेंटल अब मजबूत हो चुके हैं और वह भी 2017 जैसा या इससे भी ज्यादा रिटर्न देने का दम रखती हैं। विवेक मित्तल के मुताबिक 2018 में टाटा मोटर्स, जेएंडके बैंक, विकास डब्ल्यूएसपी, ओएनजीसी, यश बैंक, कावेरी सीड, रोल्टा इंडिया, सुनील आईटेक, एचटी मीडिया और एलकेपी फाइनेंश में पैसा लगाकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।