1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 25 August 2026 Stock Market Updates: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 180 अंक फिसला, निफ्टी में भी तेज गिरावट; Cipla और SBI में बिकवाली

25 August 2026 Stock Market Updates: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 180 अंक फिसला, निफ्टी में भी तेज गिरावट; Cipla और SBI में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार सुबह कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से नीचे चला गया।

शेयर बाजार में तेज...- India TV Hindi
Image Source : CANVA शेयर बाजार में तेज गिरावट

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त और मिले-जुले संकेतों का असर मंगलवार (25 अगस्त) को घरेलू शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। शेयर बाजार खुलते ही लाल निशान पर आ गया। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।

शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 188.92 अंक या टूटकर 77,180.19 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर कारोबार करता दिखा, जो कि 24,200 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है।बाजार का दायरा भी नकारात्मक रहा। शुरुआती रुझानों के अनुसार, लगभग 1256 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 1051 शेयरों में गिरावट का रुख रहा। वहीं, 194 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में HDFC लाइफ, सिप्ला, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा कंज्यूमर और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। खास तौर पर सिप्ला में कमजोरी ने निवेशकों का ध्यान खींचा। दूसरी ओर, कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। टीसीएस, इटरनल, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और इंफोसिस शुरुआती कारोबार के प्रमुख बढ़ने वाले शेयरों में रहे।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप-5 गेनर्स बदलाव (%) टॉप-5 लूजर्स बदलाव (%)
इटरनल +0.70% सिप्ला -1.20%
ट्रेंट +0.65% हिंडालको -1.14%
अडानी पोर्ट्स +0.59% एचसीएल टेक -0.91%
एसबीआई लाइफ +0.50% TMPV -0.80%
भारती एयरटेल +0.35% टेक महिंद्रा -0.80%

सेक्टोरल इंडेक्स: IT और PSU बैंकों को सहारा

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में 0.09% और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 0.09% की हल्की बढ़त दर्ज की गई। जबकि, निफ्टी एनर्जी में 0.39%, निफ्टी PSE में 0.37%, निफ्टी FMCG में 0.32% और निफ्टी फार्मा में 0.24% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक (0.14%), निफ्टी रियाल्टी (0.16%) और निफ्टी इन्फ्रा (0.19%) भी बिकवाली के दबाव में रहे।

बाजार पर बना हुआ है दबाव

पिछले कारोबारी सत्र में भी भारतीय बाजार दबाव में रहा था। ऐसे में मंगलवार की कमजोर शुरुआत से संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक बाजारों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सतर्क हैं। आने वाले कारोबार में बैंकिंग और बड़े शेयरों की चाल बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों का भारत पर बढ़ा भरोसा! अगस्त में शेयर बाजार में आए 23544 करोड़ रुपये

Latest Business News