1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 29 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर तेजी- रॉकेट बने अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक

29 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर तेजी- रॉकेट बने अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, adani ports, kotak mahindra bank, trent- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में बंपर तेजी

29 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिली। हफ्ते के चौथे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1.24 प्रतिशत और निफ्टी 1.05 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। आज अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एटरनल, बजाज फाइनेंस के शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिला। जबकि ट्रेंट, मारुति के शेयर आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

905.01 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 905.01 अंकों (1.24 प्रतिशत) की बड़ी उछाल के साथ 74,151.04 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 237.90 अंकों (1.05 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 22,936.75 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे।

निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर बने रॉकेट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड के शेयरों में बंपर तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.86 प्रतिशत, पावर ग्रिड 3.70 प्रतिशत, एटरनल 3.46 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.56 प्रतिशत, एसबीआई 2.43 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.43 प्रतिशत, टाइटन 2.40 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.32 प्रतिशत, बीईएल 2.27 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.81 प्रतिशत, आईटीसी 1.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.05 प्रतिशत, एलएंडटी 0.98 प्रतिशत, टीसीएस 0.92 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.88 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.83 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.75 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.60 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.52 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.50 प्रतिशत, सन फार्मा 0.28 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.21 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को मारुति सुजुकी के शेयर 1.00 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.20 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

Akasa Air ने पायलटों को दिया बड़ा तोहफा, सैलरी में 20% तक इजाफा; सालाना छुट्टियों में भी होगी बढ़ोतरी

Latest Business News