1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में अच्छे मुनाफे की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में अच्छे मुनाफे की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

एक्सपर्ट ने कहा कि कंपनी ने पारंपरिक चीनी उत्पादन से परे सफलतापूर्वक डायवर्सिफाई किया है। कंपनी के इस कदम से अत्यधिक चक्रीय चीनी बाजार पर इसकी निर्भरता कम हो गई है।

Balrampur Chini Mills, Balrampur Chini Mills share price, Balrampur Chini Mills share price target, - India TV Hindi
Image Source : PIXABAY बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में खरीदारी की सलाह

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की वजह से शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 606.04 अंकों (0.78 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 76,963.35 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 167.50 अंक (0.69%) के बड़े नुकसान के साथ 24,039.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। इसी बीच, ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है।

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में खरीदारी की सलाह

देवर्ष वकील ने बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हुए कहा कि कंपनी ने अपनी इथेनॉल प्रोडक्शन कैपेसिटी और खोई-आधारित को-जनरेशन बिजनेस का विस्तार किया है और पारंपरिक चीनी उत्पादन से परे सफलतापूर्वक डायवर्सिफाई किया है। कंपनी के इस कदम से अत्यधिक चक्रीय चीनी बाजार पर इसकी निर्भरता कम हो गई है। 

इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने और बायोफ्यूल को बढ़ावा मिलने से कंपनी को होगा फायदा

देवर्ष वकील ने कहा कि ये डायवर्सिफिकेशन ज्यादा राजस्व स्थिरता प्रदान करता है और लाभ में सुधार करता है, खासकर चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की अवधि में। इसके अलावा, पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने और बायोफ्यूल को बढ़ावा देने पर भारत सरकार के निरंतर जोर से इथेनॉल की लगातार लंबी अवधि तक चलने वाली मांग पैदा होने की उम्मीद है, जिससे बलरामपुर चीनी मिल्स को अनुकूल नीति समर्थन और बाजार के अवसरों के विस्तार से लाभ होगा।

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों के लिए क्या है टारगेट

उन्होंने आगे कहा, ''हमें लगता है कि निवेशक बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के शेयर 560-579 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं और 505-515 रुपये तक गिरने पर और भी शेयर खरीद सकते हैं।'' देवर्ष वकील ने बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों के लिए अगले 4 क्वार्टर में 650 रुपये का टारगेट दिया है।

आईटी शेयरों में जोरदार उछाल से संभला बाजार

हालांकि, आईटी शेयरों में जोरदार तेजी के बीच दोपहर 01.30 बजे के आसपास बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान, घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 अपनी-अपनी गिरावट से रिकवरी करते हुए फ्लैट कारोबार करते दिखाई दिए।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

चांदी की कीमतों में 4,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट, सोने का भाव भी 1% लुढ़का

Latest Business News