1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में 4,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट, सोने का भाव भी 1% लुढ़का

चांदी की कीमतों में 4,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट, सोने का भाव भी 1% लुढ़का

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 13, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 12:31 pm IST

एक्सपर्ट्स ने इस हफ्ते के आउटलुक को लेकर अनुमान लगाया था कि कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

gold price, gold price today, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price on MCX: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की वजह से दुनियाभर के बाजारों में चिंताजनक माहौल बन गया है। पश्चिम एशिया में ताजा संघर्ष के बाद जहां एक तरफ शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, सोने और चांदी भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को MCX पर, हफ्ते के पहले ही दिन सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11.48 बजे तक सोने की कीमतें 0.95 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रही थीं। जबकि, चांदी के भाव में 1.90 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली।

MCX पर आज किस भाव पर कारोबार कर रहा है सोना

सोमवार को सुबह लगभग 11.48 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1358 रुपये (0.95 प्रतिशत) टूटकर 1,42,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 845 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,633 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,42,669 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,41,557 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4228 रुपये (1.90 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 2,18,436 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 4016 रुपये के नुकसान के साथ 2,18,648 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,22,664 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,19,806 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,17,277 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

एक्सपर्ट्स ने लगाया था कीमतों में गिरावट का अनुमान

बताते चलें कि एक्सपर्ट्स ने इस हफ्ते के आउटलुक को लेकर अनुमान लगाया था कि कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने कहा था कि महंगाई के आंकड़े वैश्विक ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा था, "सोने और चांदी में फिलहाल गिरावट और 'करेक्शन' का दौर जारी है। अब बाजार का ध्यान फिर से अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रहेगा। अगर तनाव काफी बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है और अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प मजबूत होंगे।"

ये भी पढ़ें

सोना और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, सर्राफा बाजार में भारी गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा