1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी सरकारी तेल कंपनी, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी सरकारी तेल कंपनी, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

शुक्रवार को बीएसई पर चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के शेयर 1.65 प्रतिशत (23.95 रुपये) की तेजी के साथ 1478.10 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

chennai petroleum corporation, chennai petroleum corporation dvidend, dividend, chennai petroleum co- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY/ INDIA TV 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी सरकारी तेल कंपनी

घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां इन दिनों दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इसी बीच, कुछ कंपनियां डिविडेंड का भी भुगतान कर रही हैं। इसी बीच, सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की सब्सिडरी कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड देने जा रही है। चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन अपने शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। बताते चलें कि ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिया जा रहा है।

30 अक्टूबर को फिक्स की गई रिकॉर्ड डेट 

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 22 अक्टूबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 22 अक्टूबर को आयोजित मीटिंग में शेयरहोल्डरों के लिए प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी द्वारा दिए जाने वाले इस 25 रुपये के डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 30 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई थी, जो काफी करीब आ रही है। बताते चलें कि इससे पहले, कंपनी ने अगस्त 2026 में ही अपने शेयरहोल्डरों को 54 रुपये का डिविडेंड दिया था।

डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए 29 अक्टूबर तक का समय

कंपनी के शेयर 30 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी, आपके पास चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा दिए जाने वाले 25 रुपये के डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 29 अक्टूबर तक का ही समय है। कंपनी ने बताया कि शेयरहोल्डरों को 21 नवंबर या उससे पहले ही डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

शुक्रवार को अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए थे कंपनी के शेयर

शुक्रवार को बीएसई पर चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के शेयर 1.65 प्रतिशत (23.95 रुपये) की तेजी के साथ 1478.10 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कल कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1425.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 1529.95 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बीएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1677.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 739.00 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 22,010.59 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

भारत को मैन्यूफैक्चरिंग, रिसर्च सेंटर के रूप में देख रहीं जर्मन कंपनियां, विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी करना चाहते हैं यूरोपीय देश

Latest Business News