1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हर शेयर पर मिलेंगे 55 रुपये! इस कंपनी ने खोला खजाना, 25 नवंबर की रिकॉर्ड डेट मिस हुई तो हाथ मलते रह जाएंगे!

हर शेयर पर मिलेंगे 55 रुपये! इस कंपनी ने खोला खजाना, 25 नवंबर की रिकॉर्ड डेट मिस हुई तो हाथ मलते रह जाएंगे!

भारत के शेयर बाजार में एक बार फिर निवेशकों के लिए खुशखबरी आई है। कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Ingersoll Rand (India) ने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है।

मार्केट में सनसनी...- India TV Hindi
Image Source : CANVA मार्केट में सनसनी मचाने वाला डिविडेंड ऐलान

अगर आप शेयर बाजार में अच्छे डिविडेंड के इंतजार में बैठे निवेशकों में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने के लिए मशहूर Ingersoll Rand (India) ने शेयरहोल्डर्स को मालामाल करने का ऐलान किया है। कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 55 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। लेकिन ध्यान रहे अगर आपने 25 नवंबर 2025 की रिकॉर्ड डेट मिस कर दी, तो इस आकर्षक डिविडेंड का लाभ आप नहीं उठा पाएंगे।

कौन ले पाएगा डिविडेंड का फायदा?

कंपनी ने साफ किया है कि 25 नवंबर तक जिन निवेशकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के रूप में कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही 55 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। यानी, रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर अपने डीमैट में खरीदकर होल्ड करना जरूरी है।

पहले भी भरपूर डिविडेंड बांट चुकी है कंपनी 

Ingersoll Rand डिविडेंड देने में काफी उदार रही है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 55 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, 25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
भी दिया था। शेयर की फेस वैल्यू सिर्फ 10 रुपये है, जो इसे और आकर्षक बनाता है।

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी दमदार

कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति इस डिविडेंड पॉलिसी को सपोर्ट करती है। सितंबर 2025 तिमाही में 321.94 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन रेवेन्यू जनरेट किया, जिसमें 60.35 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 1,336.29 करोड़ रुपये हुआ, जिसमें नेट प्रॉफिट 267.53 करोड़ रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप भी 12,200 करोड़ रुपये के पार है, जो इसकी स्थिरता दर्शाता है।

शेयरहोल्डिंग और शेयर का प्रदर्शन

सितंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास कंपनी की 75% हिस्सेदारी है। शुक्रवार, 21 नवंबर को इसका शेयर 3,888.60 रुपये पर BSE पर बंद हुआ। बीते 52 हफ्तों की बात करें तो कंपनी के शेयर का हाई लेवल 4699.90 रुपये और लोअर लेवल 3060.80 रुपये था। हालांकि इस साल अब तक शेयर में 7% की गिरावट आई है।

Latest Business News