1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान

ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान

आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

market cap, market capitalisation, bharti airtel, icici bank, share market news- India TV Hindi
Image Source : AP ICICI Bank के मार्केट कैप में बड़ी उछाल

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 88,678.10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले हफ्ते मुहर्रम की वजह से बाजार बंद थे और सिर्फ 4 दिन ही कारोबार हुआ था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 297.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 42.90 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए थे।

पिछले हफ्ते किन कंपनियों के मार्केट कैप में दर्ज की गई बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यूएशन 24,718.30 करोड़ रुपये बढ़कर 12,25,981.44 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 11,580.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,081.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इनके अलावा, एसबीआई का मार्केट कैप 9,322.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,64,738 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 1,423.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,550.83 करोड़ रुपये हो गया। 

भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 35,615.21 करोड़ रुपये की गिरावट

वहीं दूसरी ओर, पिछले हफ्ते भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,615.21 करोड़ रुपये घटकर 11,27,348.09 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह, एलआईसी की मार्केट वैल्यू भी 21,188.74 करोड़ रुपये घटकर 5,35,537.56 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस का मार्केट कैप 11,143.71 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,58,206.42 रुपये पर आ गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,321.83 करोड़ रुपये घटकर 5,10,624.92 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा बरकरार

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक दूसरे, भारती एयरटेल तीसरे, आईसीआईसीआई बैंक चौथे, एसबीआई पांचवें, टीसीएस छठे, बजाज फाइनेंस सातवें, लार्सन एंड टुब्रो आठवें, एलआईसी नौवें और हिंदुस्तान यूनिलीवर 10वें स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें-

यूपी रेरा के रडार पर 76 प्रोजेक्ट्स, तगड़े एक्शन की तैयारी- जानें क्या है पूरा मामला

Latest Business News