1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स में 700 तो निफ्टी में 250 अंकों की बढ़ी गिरावट; लेकिन इस तेल कंपनी का शेयर भागा

भारतीय शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स में 700 तो निफ्टी में 250 अंकों की बढ़ी गिरावट; लेकिन इस तेल कंपनी का शेयर भागा

भारतीय शेयर बाजार ने 11 सितंबर को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 708 अंक टूटकर 74,194.36 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 259.70 अंक गिरकर 23,218.10 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार बढ़ी...- India TV Hindi
Image Source : ANI/CANVA शेयर बाजार बढ़ी गिरावट के साथ खुला

मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव गहराने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से 11 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी तबाही देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते दलाल स्ट्रीट की शुरुआत गैप-डाउन हुई और बाजार खुलते ही बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला।

शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 708.23 अंक यानी 0.95% की भारी गिरावट के साथ 74,194.36 पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 सूचकांक 259.70 अंक टूटकर 23,218.10 के स्तर पर फिसल गया। बाजार में मंदी का माहौल इतना तगड़ा रहा कि लगभग 1,824 शेयरों में बिकवाली रही, जबकि केवल 692 शेयर ही हरे निशान में टिक पाए।

क्रूड में लगी आग से ONGC चमका, IT शेयरों ने भी दी राहत

कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल का सीधा फायदा तेल कंपनी ONGC को मिला। निफ्टी हीटमैप के मुताबिक, चौतरफा मंदी के बीच भी ONGC का शेयर 1.85% की तेजी के साथ ₹241.67 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

  • टॉप गेनर स्टॉक्स: ONGC के अलावा टेक महिंद्रा (+1.26%), इन्फोसिस (+0.84%), टीसीएस (+0.83%), विप्रो (+0.34%), पावरग्रिड (+0.33%), आईटीसी (+0.31%) और एचसीएल टेक (+0.18%) हरे निशान में कारोबार करते दिखे। आईटी सेक्टर अकेला ऐसा सेक्टर रहा जिसने बाजार को थोड़ा सहारा दिया।
  • टॉप लूजर स्टॉक्स: दूसरी ओर, हिंडाल्को (-3.90%) और टाटा स्टील (-2.49%) में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इनके अलावा बजाज फाइनेंस (-2.22%), जेएसडब्ल्यू स्टील (-2.01%), बजाज फिनसर्व (-1.85%), श्रीराम फाइनेंस (-1.83%), आयशर मोटर्स (-1.79%) और अडानी एंटरप्राइजेज (-1.74%) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर 3% तक टूटे

सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में डूब गए। मेटल, ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स में 1% से लेकर 3% तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्स / सेक्टर

प्रदर्शन

निफ्टी IT

हरे निशान में

निफ्टी मेटल, ऑटो और बैंक

1% से 3% तक की भारी गिरावट

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप

1.4% - 1.4% टूटे

 ब्रॉडर मार्केट में भी निवेशकों को भारी चपत लगी, जहां निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स में 1.4-1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों को किया तबाह, IRGC के हमलों के जवाब में की कार्रवाई

Latest Business News