1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, बाकी की 6 को ₹1.24 लाख करोड़ का नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, बाकी की 6 को ₹1.24 लाख करोड़ का नुकसान

पिछले हफ्ते फायदे में रहने वाली कंपनियों में एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एलएंडटी के नाम शामिल हैं।

market cap, market capitalisation, state bank of india, lic, reliance industries- India TV Hindi
Image Source : PTI एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। जबकि, बाकी की 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी फिफ्टी 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

पिछले हफ्ते कौन-सी कंपनियों को हुआ फायदा, किन्हें हुआ नुकसान

पिछले हफ्ते फायदे में रहने वाली कंपनियों में एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एलएंडटी के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को कुल मिलाकर 1,23,777.83 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

SBI के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 63,922.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। बीते हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,816.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,01,925.19 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्यू 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपये रही और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की वैल्यूएशन 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

एलआईसी को सबसे ज्यादा 40,543.23 करोड़ रुपये का नुकसान

वहीं दूसरी तरफ, एलआईसी के मार्केट कैप में 40,543.23 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 37,168.96 करोड़ रुपये घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपये रह गई। जबकि, पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 80,345.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यूएशन 24,183.16 करोड़ रुपये घटकर 11,27,967.47 करोड़ रुपये रह गई। 

भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 7,581.65 करोड़ रुपये गिरी

इनके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की वैल्यूएशन 7,581.65 करोड़ रुपये घटकर 12,22,423.98 करोड़ रुपये पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,793.16 करोड़ रुपये गिरकर 4,88,808.97 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। 

ये भी पढ़ें

पेट्रोल में इथेनॉल के बाद अब CNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी, चालू वित्त वर्ष में होगी 3% की ब्लेंडिंग

Latest Business News