1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस के निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस के निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 02, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 12:52 pm IST

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस लिमिटेड और इसके निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस दौरान, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया।

market cap, market capitalisation, bajaj finance, bharti airtel, hindustan unilever- India TV Hindi
बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में जोरदार उछाल Image Source : BAJAJ FINANCE

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 2,51,228.75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, 1 कंपनी के मार्केट कैप में 10,326.46 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में तेजी के बीच पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,034.87 अंकों यानी 2.67 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

किन-किन कंपनियों के मार्केट कैप में आया उछाल

इस दौरान, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में तेजी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप घट गया।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये चढ़ा

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस लिमिटेड और इसके निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस दौरान, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का शेयर शुक्रवार को 8 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ था, क्योंकि कंपनी ने जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

भारती एयरटेल, टीसीएस की वैल्यूएशन में भी बढ़ोतरी

भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन 44,959.50 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टीसीएस का मार्केट कैप 40,414.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन 39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 21,096.80 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का मार्केट कैप 10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान

इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 8,164.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी की वैल्यूएशन 4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपये हो गया। वहीं दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,326.46 करोड़ रुपये घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपये पर आ गया।

ये भी पढ़ें

FPIs ने भारतीय बाजार में किया ₹20,200 करोड़ का निवेश, लगातार 4 महीनों की बिकवाली के बाद जुलाई में आया पैसा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा