1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ रहे हालात, लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार- इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ रहे हालात, लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार- इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग अब पश्चिम एशिया के अन्य इलाकों मे भी फैलने लगी है।

sensex, nifty 50, tech mahindra, indigo, share market news- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला बाजार

Stock Market Today 14 July, 2026: पश्चिम एशिया में तेज होते हमलों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंकों (0.44 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,272.34 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 143.00 अंक (0.59%) के नुकसान के साथ 24,068.00 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग अब पश्चिम एशिया के अन्य इलाकों मे भी फैलने लगी है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किए हैं। 

इंडिगो के शेयरों ने लगातार दूसरे दिन सबसे बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। बताते चलें कि सोमवार को भी सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो के शेयर ही सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले थे।

टेक महिंद्रा के अलावा हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये 4 शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की बात करें तो आज इन्फोसिस के शेयरों ने 0.73 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.25 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर ने 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी तरफ, आज एशियन पेंट्स के शेयर 1.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.15 प्रतिशत, सन फार्मा 1.15 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.80 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.75 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.73 प्रतिशत, एलएंडटी 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.61 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42 प्रतिशत, टाइटन 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.32 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, एसबीआई 0.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.10 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

कमजोर मानसून के कारण 16% घटा खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा, कृषि मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Latest Business News