A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दिसंबर में बड़ा धमाका! 6923 करोड़ रुपये के शेयर हो जाएंगे फ्री; Lenskart, Groww, Orkla India जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल

दिसंबर में बड़ा धमाका! 6923 करोड़ रुपये के शेयर हो जाएंगे फ्री; Lenskart, Groww, Orkla India जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल

दिसंबर का महीना शेयर बाजार के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार मार्केट में एक बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि करीब 6923 करोड़ रुपये के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने जा रहा है।

दिसंबर में 6923 करोड़ के...- India TV Hindi
Image Source : CANVA दिसंबर में 6923 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा।

दिसंबर महीना शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने मार्केट में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि करीब 6,923 करोड़ रुपये के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने जा रहा है। इनमें देश की नामचीन कंपनियां ग्रो, लेंसकार्ट, अर्बन कंपनी, पाइन लैब्स, ओर्कला इंडिया जैसे दिग्गज शामिल हैं। इसका मतलब है कि हजारों करोड़ के शेयर अब ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगे, जिससे मार्केट में एक बार फिर नई हलचल देखी जा सकती है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉक-इन खत्म होने का अर्थ यह नहीं कि सभी शेयर तुरंत बाजार में बिकेंगे। लेकिन शेयरों के फ्री होते ही निवेशकों के पास ट्रेडिंग का विकल्प खुल जाएगा, जिसका असर स्टॉक की वोलैटिलिटी और सेंटिमेंट्स पर साफ नजर आ सकता है।

कौन-कौन सी कंपनियों के शेयर होंगे फ्री?

  1. Groww: नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, एक महीने का लॉक-इन खत्म होने पर 14.92 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए पात्र होंगे। यह कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% हिस्सा है।
  2. Urban Company: इस फेमस होम सर्विस स्टार्टअप के 3 महीने का लॉक-इन पीरियड दिसंबर में खत्म होगा। इसके बाद 4.15 करोड़ शेयर, यानी 3% इक्विटी, बाजार में ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे।
  3. Lenskart: आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट के भी 4.07 करोड़ शेयर फ्री होंगे, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 2% है।
  4. Pine Labs: फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स के 3.97 करोड़ शेयर (3% इक्विटी) दिसंबर में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
  5. Prostarm Info Systems: सबसे बड़ा हिस्सा यहीं से खुलेगा। कंपनी के 3.11 करोड़ शेयर, जो पूरे 53% इक्विटी के बराबर हैं, बाजार में फ्री होंगे।
  6. Orkla India: ओर्कला इंडिया के 34 लाख शेयर, यानी 2% इक्विटी, दिसंबर में लॉक-इन से बाहर आ जाएंगे।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

इतनी बड़ी मात्रा में शेयर बाजार में उपलब्ध होने से स्टॉक प्राइस पर दबाव देखने की संभावना रहती है। हालांकि, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि प्रमोटर्स या निवेशक शेयर बेचते हैं या नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर में मार्केट में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, खासकर इन कंपनियों से जुड़ी खबरों के आधार पर।

Latest Business News