A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Silver Price: 3 दिन में 10,000 रुपये महंगी हुई चांदी, पर सोना हुआ सस्ता; जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price: 3 दिन में 10,000 रुपये महंगी हुई चांदी, पर सोना हुआ सस्ता; जानें आज के ताजा भाव

मेटल मार्केट में इस समय जबरदस्‍त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां चांदी ने पिछले तीन दिनों में मानो रॉकेट की तरह उछाल पकड़ ली है, वहीं सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है। निवेशकों के लिए यह स्थिति बेहद दिलचस्‍प हो गई है।

चांदी हुई महंगी और...- India TV Hindi
Image Source : CANVA चांदी हुई महंगी और सोना हुआ सस्ता

देश में सोना-चांदी के दाम इन दिनों रोलर-कोस्टर की तरह ऊपर-नीचे हो रहे हैं। जहां सोना के भाव ऊपर नीचे हो रहे हैं, वहीं चांदी ने बीते तीन दिनों में ऐसा तेवर दिखाया है कि निवेशकों तक में हलचल मच गई है। महज 3 दिन में ही चांदी की कीमतों में 10 हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोना हुआ सस्ता

भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में कल के मुकाबले हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,27,900 प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,250 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सोना लंबे समय से एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। महंगाई हो या बाजार में उतार-चढ़ाव, गोल्ड हमेशा संपत्ति बचाने का भरोसेमंद ऑप्शन रहा है। 

चांदी की तेज रफ्तार

सोना भले ही सस्ता हुआ हो, लेकिन चांदी ने बाजार में धूम मचा दी है। तीन दिनों में चांदी की कीमत प्रति किलो 10,000 रुपये बढ़ गई है, जिससे इंडस्ट्रियल यूजर्स और ज्वेलरी खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल भारत में चांदी का दाम 1,73,000 प्रति किलोग्राम हैं। चांदी की इस तेज उछाल के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी मांग, उद्योगों में जोरदार खपत और निवेशकों का इसमें बढ़ता भरोसा प्रमुख कारण हैं।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की मंदी अस्थायी है और आगे चलकर इसमें फिर से मजबूती देखने को मिल सकती है। वहीं, चांदी की कीमतों में मौजूदा तेजी कुछ और दिनों तक बनी रह सकती है। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो सोना खरीदना इस समय फायदेमंद रह सकता है, जबकि चांदी में निवेश करने से पहले कीमतों के स्थिर होने का इंतजार करना बेहतर होगा।

Latest Business News