1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Holidays: दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? जानें किस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

Stock Market Holidays: दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? जानें किस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली का त्योहार सिर्फ घरों में खुशियां और मिठाइयां लेकर नहीं आता, बल्कि निवेशकों के लिए भी खास होता है। हर साल की तरह इस बार भी निवेशक जानना चाहते हैं कि दिवाली के मौके पर BSE और NSE खुलेंगे या बंद रहेंगे और मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय कब रहेगा।

20 अक्टूबर को शेयर...- India TV Hindi
Image Source : CANVA 20 अक्टूबर को शेयर बाजार खुलेगा या नहीं?

दिवाली का हफ्ता निवेशकों के लिए हमेशा खास रहता है। एक तरफ लक्ष्मी पूजन और धन वर्षा की उम्मीद, तो दूसरी तरफ मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ अवसर। लेकिन इस बार निवेशकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिवाली पर शेयर बाजार 20 अक्टूबर को खुलेगा या बंद रहेगा? और मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी? चलिए जानते हैं पूरा शेड्यूल।

इस बार कार्तिक मास की अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी। परंपरागत रूप से लक्ष्मी पूजन अमावस्या के पहले दिन यानी 20 अक्टूबर को किया जाएगा। ऐसे में कई लोगों को लग रहा था कि दिवाली की छुट्टी उसी दिन होगी। लेकिन BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को बाजार खुले रहेंगे यानी इस दिन सामान्य ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार की छुट्टी 21 अक्टूबर को होगी, जब दिवाली/लक्ष्मी पूजन मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर भी बाजार बंद रहेंगे। यानि इस बार दिवाली वीक में लगातार दो दिन 21 और 22 अक्टूबर को कारोबार नहीं होगा। वहीं 25 अक्टूबर (शनिवार) और 26 अक्टूबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह निवेशकों को पूरे हफ्ते में कुल 4 दिन मार्केट हॉलिडे देखने को मिलेंगे।

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

हर साल दिवाली के मौके पर BSE और NSE एक घंटे के लिए ट्रेडिंग सेशन खोलते हैं, जिसे शुभ मानकर निवेशक नए निवेश की शुरुआत करते हैं। इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार यानी 21 अक्टूबर 2025 को होगी, लेकिन इस बार ट्रेडिंग टाइम में भी बदलाव किया गया है। आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होती है, मगर इस बार यह दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि को शुभ समय माना गया है और इसे “लक्ष्मी पूजन मुहूर्त” कहा जा रहा है।

संक्षेप में

20 अक्टूबर (सोमवार): मार्केट खुले रहेंगे
21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली की छुट्टी और मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 1:45 से 2:45
22 अक्टूबर (बुधवार): मार्केट बंद रहेगा (बलिप्रतिपदा)
23 अक्टूबर (गुरुवार): मार्केट खुले रहेंगे
24 अक्टूबर (शुक्रवार): मार्केट खुले रहेंगे
25 अक्टूबर(शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Latest Business News