1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच हवाई हमले जारी हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो पर 20% ट्रांजिट फीस लगाने की योजना भी वापस ले ली।

Stock market opens with gains; sharp decline in IT company stocks- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दो दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान में खुला बाजार

Stock Market Today 15 July, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए आज मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 137.82 अंकों (0.18 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,192.76 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 33.80 अंक (0.14%) चढ़कर 24,085.85 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बताते चलें कि पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच हवाई हमले जारी हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो पर 20% ट्रांजिट फीस लगाने की योजना भी वापस ले ली।

टीसीएस के शेयर में बड़ी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के आज सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज 1.05 प्रतिशत, एक्सिस बैंक के शेयर 0.93 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.82 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.76 प्रतिशत, इंडिगो 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.53 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.44 प्रतिशत, सन फार्मा 0.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.41 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.40 प्रतिशत, ट्रेंट 0.36 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.35 प्रतिशत, एसबीआई 0.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.29 प्रतिशत, टाइटन 0.17 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज टेक महिंद्रा के शेयरों ने 1.95 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.54 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.35 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, बीईएल 0.18 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें

FII इंवेस्टमेंट धीरे-धीरे करेगा वापसी, 1 साल में 10% तक चढ़ सकता है निफ्टी

Latest Business News