1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने ईरान पर लगातार चौथे दिन बरसाई मिसाइल, ईरान ने भी बहरीन को दहलाया, यहां पढ़ें हर अपडेट
  Live Now

अमेरिका ने ईरान पर लगातार चौथे दिन बरसाई मिसाइल, ईरान ने भी बहरीन को दहलाया, यहां पढ़ें हर अपडेट

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Updated : Jul 15, 2026 02:43 pm IST

अमेरिका ने ईरान पर लगातार चौथे दिन मिसाइल बरसाई है। जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया है। दूसरी ओर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी फिर से शुरू कर दी है।

US rains missiles on Iran - India TV Hindi
अमेरिका और ईरान में जंग जारी। (फाइल फोटो) Image Source : X (@CENTCOM)

ईरान पर अमेरिका का लगातार बड़ा हमला जारी है। होर्मुज में नाकेबंदी से पहले अमेरिकी नेवी ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के बंपुर और चाबहार में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इधर बंदर अब्बास और सिरिक के पास कई स्थानों पर विस्फोटों की भी खबर है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पर्शियन गल्फ और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के आस-पास ईरान के कई मिलिट्री इंस्टॉलेशंस पर जबरदस्त बमबारी की है।

अमेरिकी सेना ने लगातार चौथे दिन ईरान के ठिकानों पर हमला किया तो ईरान ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।ईरान के मिसाइल अटैक को बहरीन की एयर डिफेंस और मिसाइल डिफेंस सिस्टम रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रही है।

अमेरिकी नेवी ने नाकेबंदी फिर से शुरू की

ईरान ने न सिर्फ बहरीन बल्कि कुवैत पर भी हमला किया। इस वीडियो में एक ईरानी ड्रोन कुवैत के एक गोडाउन से टकराता दिख रहा है जहां पहले से ही दूसरी आग लगी हुई है। अमेरिकी नाकेबंदी और नए हमले के चौथे दिन ये ईरान का पलटवार है। एक तरफ ईरान और अमेरिका में वार-पलटवार जारी है तो वहीं अमेरिकी नेवी ने ईरानी पोर्ट पर नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी है। CENTCOM की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल 20 से अधिक अमेरिकी नौसेना के वॉरशिप और सैकड़ों फाइटर जेट मीडिल ईस्ट में एक्टिव हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच जंग के कारण होर्मुज पर तनाव काफी ज्‍यादा बढ़ चुका है। जहाजों का यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है और हमले के डर से टैंकर होर्मुज से गुजरने के लिए गुप्‍त रास्‍ता अपना रहे हैं। अमेरिकी नेवी ने ईरान के पोर्ट्स की नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अमेरिका, ईरान पर जबरदस्त हमले करेगा इसके बाद ईरान की बची-खुची ताकत भी खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं इस जंग से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...

Live updates :Iran US War Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ट्रंप ने 20 परसेंट टैक्स को लेकर यूटर्न लिया

    होर्मुज पर 20 परसेंट टैक्स को लेकर ट्रंप ने यूटर्न ले लिया है। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया है।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान ने होर्मुज को लेकर बिल पेश किया

    ईरान ने होर्मुज को लेकर एक बिल पेश किया है जिसमें 180 सांसदों ने अमेरिका के साथ मौजूदा समझौते को पूरी तरह खत्म करने, भविष्य की सभी बातचीत बंद करने और अमेरिकी हमलों का बदला लेने की मांग की है।

  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    24 घंटे में होर्मुज से मात्र चार जहाज गुजरे

    अमेरिका के नाकेबंदी के बाद पिछले 24 घंटे में होर्मुज से मात्र चार जहाज गुजरे हैं  जिसके बाद कच्चा तेल $85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जॉर्डन ने तीन मिसाइलों को मार गिराया

    जॉर्डन ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गईं तीन मिसाइलों को मार गिराया। ईरान ने बहरीन और कुवैत समेत इन तीनों देशों पर हमले करने की जिम्मेदारी ली है।

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    30 से ज़्यादा लोग मारे गए- ईरान

    ईरानी की सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि हाल के दिनों में ईरान को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 30 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाया

    अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। तेल निर्यात को लेकर 50 से ज़्यादा जगहों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

     

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी फिर से शुरू

    CENTCOM ने कहा- "अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी है। इस समय मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के 20 से ज़्यादा युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात हैं। अमेरिकी सेना सतर्क, घातक और तैयार है।"

  • 8:22 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    IRGC ने दी ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी

    AP की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू किए जाने पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मध्य-पूर्व से ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी दी है।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान की क्षमताओं को और कमजोर करने के लिए हमला- US

    U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट कर के बताया- "सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू किया। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाली ईरान की क्षमताओं को और कमजोर करना है। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिकी सेनाएं ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों की नाकेबंदी फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।"

     

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमेरिका के 5वें फ्लीट का कमांड तबाह- ईरान

    ईरान की सेना IRGC का कहना है कि बहरीन में अमेरिका के 5वें फ्लीट का कमांड तबाह कर दिया गया है। इसने कुवैत रिफाइनरी पर हमले का भी दावा किया है।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान ने बहरीन और कुवैत पर किए हमले

    AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के हमलों और दोबारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर हमले किए हैं।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश