1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों को राहत, सेंसेक्स 492 अंक तो निफ्टी 141 अंक उछला; Infosys और TCS के शेयरों में जोरदार तेजी

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों को राहत, सेंसेक्स 492 अंक तो निफ्टी 141 अंक उछला; Infosys और TCS के शेयरों में जोरदार तेजी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 492 अंक से ज्यादा उछलकर 74,345 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 141 अंक की बढ़त के साथ 23,030 के पार कारोबार करता दिखा। बाजार में IT और बैंकिंग शेयरों की खरीदारी ने तेजी को सहारा दिया।

शेयर बाजार में तेजी- India TV Hindi
Image Source : ANI / CANVA शेयर बाजार में तेजी

पिछले कारोबारी सत्रों की सुस्ती के बाद भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है। बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों के चेहरे खिल उठे और सेंसेक्स करीब 500 अंकों की छलांग लगाने में कामयाब रहा। आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में आई तेजी ने बाजार को मजबूत सहारा दिया, जिससे निफ्टी भी एक बार फिर 23,000 के स्तर को पार करने में सफल रहा।

बाजार के ओपनिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो मुख्य सूचकांकों का प्रदर्शन पॉजिटिव रहा। सेंसेक्स 492.61 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछलकर 74,345.51 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 141.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी दर्ज करते हुए 23,030.45 के स्तर पर पहुंचा। बाजार का ओवरऑल ट्रेंड भी खरीदारी के पक्ष में रहा। शुरुआती कारोबार में लगभग 1,240 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,180 शेयरों में गिरावट रही और 212 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।

आईटी सेक्टर बना तेजी का असली हीरो

आज के बाजार की इस रौनक का सबसे बड़ा श्रेय आईटी कंपनियों को जाता है। आईटी शेयरों में चौतरफा लिवाली से निफ्टी आईटी (NIFTY IT) इंडेक्स 2.03% की भारी बढ़त के साथ 32,155.35 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिजिटल (+1.14%), निफ्टी ऑयल एंड गैस (+0.89%), निफ्टी सर्विसेज (+0.86%), निफ्टी इंफ्रा (+0.67%), रियल्टी (+0.50%), पीएसयू बैंक (+0.43%), प्राइवेट बैंक (+0.44%), मेटल (+0.23%) और एफएमसीजी (+0.19%) में तेजी देखने को मिली।

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

  • टॉप गेनर्स स्टॉक: आईटी दिग्गज इन्फोसिस 3.40% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। टीसीएस 2.60%, अल्ट्राटेक सीमेंट2.20%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.20% और एचसीएल टेक 2.12% की तेजी के साथ मजबूत कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा टेक महिंद्रा (+1.59%), आईटीसी (+1.44%), आईसीआईसीआई बैंक (+1.44%) और भारती एयरटेल (+1.31%) में भी अच्छी खरीदारी दिखी।
  • टॉप लूसर्स: बजाज फाइनेंस -2.73% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर रहा। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (-0.37%), बजाज फिनसर्व (-0.34%), ट्रेंट (-0.27%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (-0.01%) के साथ मामूली लाल निशान में रहे।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

Latest Business News