1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 718.71 अंकों (0.97%) की जबरदस्त तेजी के साथ 75,178.24 अंकों पर खुला।

sensex, nifty 50, reliance industries, tata steel, sun pharma- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शेयर बाजार में बंपर तेजी

Stock Market Today 2 November, 2026: सोमवार को शेयर बाजार ने बंपर तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी के शेयर बड़ी बढ़त लेकर खुले। जबकि, सन फार्मा के शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

718.71 अंकों की बढ़त लेकर खुला शेयर बाजार

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 718.71 अंकों (0.97%) की जबरदस्त तेजी के साथ 75,178.24 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 169.20 अंकों (0.73 प्रतिशत) की शानदार बढ़त लेकर 23,222.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ था।

निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बंपर तेजी

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 4.61 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये सभी शेयर

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टाटा स्टील के शेयर 3.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.60 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.60 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.50 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.36 प्रतिशत, इंडिगो 1.29 प्रतिशत, एसबीआई 1.11 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.07 प्रतिशत, टीसीएस 1.01 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.99 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.91 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.89 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, बीईएल 0.79 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, आईटीसी 0.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, एलएंडटी 0.54 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.52 प्रतिशत, टाइटन 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, एटरनल 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.12 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

Latest Business News