1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 22 September, 2026: मामूली तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में गिरावट

Stock Market Today 22 September, 2026: मामूली तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में गिरावट

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में ट्रेंट, इंडिगो, एशियन पेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर खुले।

sensex, nifty 50, trent, tech mahindra, indigo- India TV Hindi
Image Source : PTI मामूली तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

Stock Market Today 22 September, 2026: मंगलवार को शेयर बाजार ने मामूली तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में ट्रेंट, इंडिगो, एशियन पेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आईटी स्टॉक्स ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 42.51 अंकों (0.06%) की मामूली तेजी के साथ 74,901.50 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 39.75 अंकों (0.17 प्रतिशत) की साधारण तेजी के साथ 23,454.05 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।

निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि दो कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट ने की अच्छी शुरुआत

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 0.94 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

इंडिगो, एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स के अन्य स्टॉक्स में इंडिगो के शेयर आज 0.95 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, एलएंडटी 0.59 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, टाइटन 0.49 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.49 प्रतिशत, सन फार्मा 0.44 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.36 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.36 प्रतिशत, बीईएल 0.35 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.33 प्रतिशत, एटरनल 0.33 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.27 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 प्रतिशत, आईटीसी 0.09 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

लाल निशान में खुले ये स्टॉक्स

इनके अलावा, आज एचसीएल टेक के शेयरों ने 0.87 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.56 प्रतिशत, टीसीएस 0.50 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.27 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

ये भी पढ़ें

140 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 103 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

Latest Business News